चाईबासा, जनवरी 8 -- चाईबासा : कांग्रेस भवन, चाईबासा में गुरुवार को वीर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमरांव सिंह के शहादत दिवस के मौके पर कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि इन वीर सपूतों की शहादत अतुल्य है यह हम सभी की जिम्मेवारी है कि हम उनके संघर्ष, आदर्श, समर्पण और बलिदान को व्यर्थ न जाने दें। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि झारखंड महापुरुषों, वीरों एवं शहीदों का राज्य है। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे अमर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमरांव सिंह ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी अंग्रेजी शासन व्यवस्था के खिलाफ विद्रोह में इन वीर सपूतों ने अपनी बहादुरी और शौर्य का लोहा मनवाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे, ऐसे वीर सपूतों की...