धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता शहीद श्यामल चक्रवर्ती का 36वां शहादत दिवस शनिवार को आईआईटी आईएसएम गेट नंबर एक स्थित स्मारक स्थल पर मनाया गया। इस अवसर पर स्मारक समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई। अतिथियों और उपस्थित लोगों ने शहीद श्यामल चक्रवर्ती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने श्यामल चक्रवर्ती को सरकार द्वारा शहीद का दर्जा नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए इसे उनकी उपेक्षा बतायी। विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि जनता द्वारा दिया गया सम्मान किसी भी सरकारी सम्मान से बड़ा है। सरकारी संपत्ति की रक्षा केवल सरकारी कर्मचारियों की ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। श्यामल की शहादत आम नागरिकों को उसके कर्तव्य और जिम्मेदारियों का बोध कराती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को पार्टी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.