रांची, मार्च 23 -- रातू, प्रतिनिधि। शहीद दिवस के मौके पर रविवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य अमर उरांव, समाजसेवी कृष्णा उरांव ने शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव के शौर्य बलिदान को याद किया। इस दौरान समारोह में लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। अमर उरांव ने कहा कि शहीद दिवस हमें भारत के उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए अपने प्राण त्याग दिए। हमें ऐसे शहीदों के कारण ही आजादी मिली। हम ऐसे बहादुर देश के सिपाहियों का सम्मान करते हैं। ज्ञात हो कि जब 1931 में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था। उनका बलिदान युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। मौके पर कई लोगों ने शहीदों को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर मार्ल्यापण करते हुए याद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.