भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भाकपा-माले ने आजादी आंदोलन के महानायक और अहिंसा के विश्व प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वें शहादत दिवस पर उन्हें याद किया। भाकपा-माले व ऐक्टू के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं शांति, सद्भाव व सहिष्णुता के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में भाकपा-माले के नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, कॉमरेड विष्णु कुमार मंडल, नगर कमेटी सदस्य सुभाष कुमार, राजेश कुमार, मनोज साह, अंकित राज, गुंजन भारती, शंकर मंडल, संजीत कापरी, सलीम, पिंटू सिंह, पुनीत कौशल आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...