लखनऊ, दिसम्बर 28 -- राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच व जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को 1857 की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद राजा राव राम बक्श सिंह के शहादत दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। हजरतगंज जीपीओ पार्क स्थित काकोरी स्तंभ पर आयोजित कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहा कि उन्नाव के डौडिया खेड़ा स्टेट के राजा राव राम बक्श सिंह अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देते हुए उनके समक्ष झुकने के बजाय निडरता का परिचय दिया और फांसी के फंदे को चूम लिया था। आज ही के दिन 28 दिसंबर 1859 को उन्हें फांसी दी गयी थी। इस मौके पर संजय सिंह, अजमत उल्ला खान, योगेन्द्र मौर्य, अंश सिंह चौहान, शिवांश सिंह, कुनाल दीक्षित, देवव्रत सिंह, अतुल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.