छपरा, मार्च 23 -- छपरा, एक संवाददाता। शहर के रतनपुरा स्थित सीपीआई एम के जिला कार्यालय कैंपस में एक कार्यक्रम आयोजित कर भगत सिंह को शहादत दिवस पर याद किया गया। लोगों ने उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। माकपा राज्य सचिवमंडल सदस्य अहमद अली ने कहा कि देश की आजादी के लिए भगत सिंह ने फाँसी के फंदे पर हंसते -हंसते कुर्बानी दी। आज उनके सपनों को साकार करने हेतु संकल्प लेने का दिन है। आवश्यकता है भगत सिंह को देश के नौजवानों के लिये आइकन बनाया जाय। माकपा जिला सचिव बटेश्वर कुश्वाहा ने कहा कि भगत सिंह की निडरता और बलिदान भारतीय इतिहास के स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव विद्यासागर विद्यार्थी ने की। सभा को मुख्य रुप से बीरेन्द्र सिंह, रतन सिंह,गोरखनाथ सिंह, दलन यादव,उमेश राय,...