हल्द्वानी, मार्च 23 -- लालकुआं। शहादत दिवस पर छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने लालकुआं में गोष्ठी आयोजित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। मुख्य वक्ता भाकपा माले के नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडे ने छात्र-छात्राओं को भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव ने देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराने के लिए संघर्ष किया। आइसा नैनीताल के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार और आइसा नेता गोविंद ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों के विचार आज अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। इस दौरान आइसा के नगर उपाध्यक्ष रितेश प्रजापति, संजना, विशाल गौतम, गोविंद राजभर, शिव सिंह, मनोज सिंह, प्रकाश आर्या, अजय यादव व अन्य छात्र-छात्राएं मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.