घाटशिला, मार्च 18 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड का बड़ाकांजिया पंचायत के छामड़ाघुटू गांव की माहलीसाई टोला में झारखंड आंदोलनकारी ब्रजमोहन हेम्ब्रम की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। शहादत दिवस के उपलक्ष्य में विधायक संजीव सरदार भी आमंत्रित थे। उनकी व्यस्तता के कारण डुमरिया प्रखंड कमेटी के संयोजक मंडली के पदाधिकारी एवं झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहादत दिवस के उपलक्ष्य में शामिल हुए और उनकी मूर्ति पर फूलों की माला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मौके पर झामुमो प्रखंड संयोजक मंडली के अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, जयपाल सिंह मुर्मू, सुरेश हेम्ब्रम, होपना हेम्ब्रम, कान्हू राम हेम्ब्रम, रामदास हेम्ब्रम समेत आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.