भभुआ, जनवरी 31 -- द्वय शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि संघर्ष समिति ने 21वें शहादत दिवस पर आयोजित किया शहादत समारोह (पेज चार) चांद, एक संवाददाता। पुलिस की गोली लगने से शहीद हुए चांद प्रखंड के दो युवकों का शनिवार को 21वां शहादत दिवस मनाया गया। संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह व संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सुनील पांडेय ने किया। चांद बाजार में स्थित दोनों शहीदों की प्रतिमाओं पर लोगों ने पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं। वक्ताओं ने कहा कि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए युवाओं की शहादत को इतिहास बताया और कहा कि इन्हें भूल वह गए जो इनकी प्रतिमाओं के समक्ष कुछ करने का वादा करके गए थे। हम आज भी हर...