हाजीपुर, मार्च 24 -- राजापाकर। संवाद सूत्र शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को याद किया गया। मीना बसकीत राय महाविद्यालय के परिसर में रविवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। मौके पर महाविद्यालय के सचिव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के महान युवा क्रांतिकारी जिन्होंने सेंट्रल असेंबली में अपने साथियों के साथ ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध बिगूल फूंका और बम फेंक कर उन्हें भारत से भगाने की कोशिश की। जिसके कारण अंग्रेजी हुकूमत ने इन्हें फांसी पर लटका दिया। ऐसे सपूतों को हम सभी देशवासी बार-बार नमन करते हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजनारायण महतो, विमल कुमार श्रीवास्तव, रमाशंकर कुमार, सुजीत कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षककेत्तर कर्मी एवं छात्र-छात्रा शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.