हरदोई, नवम्बर 16 -- हरदोई। अखिल भारतीय पासी महासभा के प्रदेश महासचिव रामबाबू के नेतृत्व में सोमवार को अमर शहीद उद्यान में वीरांगना ऊदा देवी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रामबाबू के साथ लाखन सिंह, विनीत कुमार, विनोद कुमार, आशीष, मनोज, सुधांशु सहित अन्य सदस्यों ने वीरांगना की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी का अदम्य साहस और देशभक्ति आज भी समाज को प्रेरित करती है। उनके शौर्य की गाथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम का संदेश देती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...