रांची, मार्च 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्व. टी मुचिराय मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के बलिदान से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। देश की आजादी के संघर्ष में इन तीनों के बलिदान ने सुनहरा अध्याय लिखा है। इनके बलिदान को याद करते हुए पूरा देश शहीद दिवस के रूप में मनाता है, ताकि जुल्म अत्याचार के प्रति संघर्ष और देश प्रेम की भावना वर्तमान युवा वर्ग में जागृत रहे। इनके बलिदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की जो ज्वाला प्रज्वलित हुई, वह देश की आजादी के बाद ही शांत हुई। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.