अयोध्या, दिसम्बर 19 -- अयोध्या, संवाददाता। काकोरी एक्शन के महानायक और अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के शहादत दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने जिला कारागार परिसर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर शहीद के बलिदान को स्मरण करते हुए देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अशफाक उल्ला खां का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम की अनुपम मिसाल है। उनका चिंतन और बलिदान संपूर्ण राष्ट्र के लिए था। काकोरी कांड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐसा अध्याय है, जिसने युवाओं में क्रांति की अलख जगाई। तत्कालीन फैजाबाद जेल में दी गई उनकी शहादत आज भी देश के युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देती है। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.