गिरडीह, जनवरी 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का 8 जनवरी को शहादत दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर रविवार को बगोदर में तैयारी समिति की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। तैयारी समिति के वक्ताओं ने कहा कि, देश के खातिर जान की कुर्बानी देने वाले योद्धा गुमनामी के अंधेरे में दम तोड़ रहे हैं। देश व राज्य के हुक्मरानों को संज्ञान में लेकर स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को सामाजिक धरातल पर साकर करने तथा देश को सशक्त व मजबूत बनाने की दिशा में पहल करने की मांग की गई है। 8 जनवरी के शहादत दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों में व्यापक जन संपर्क अभियान चला कर बड़ी तादाद में आवाम को शिरकत करने की अपील की गई है। बैठक की अध्यक्षता नुरुल नबी सिद्दीकी ने की। वहीं बैठक में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.