सीवान, जनवरी 31 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के विमल मोड़ के पास गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इसका आयोजन मेरा युवा भारत एवं नेहरु युवा केन्द्र सीवान के तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष विनय शंकर सिन्हा के द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रमेश कुमार ने प्रथम, अर्चना कुमारी ने द्वितीय, साक्षी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चयनित प्रतिभागियों को आयोजक एवं शिक्षकों द्वारा मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर युवाओं ने महात्मा गांधी जी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। मौके पर अरविंद कुमार, प्रिंस कुमार, कमलेश कुमार, छात्र विवेक कुमार, रिया कुमारी, अर्चना कुमारी, सचिन कुमार, निखिल कुमार, बिट्टू कुमार, रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.