चाईबासा, सितम्बर 5 -- गुवा । आगामी 8 सितंबर को गुवा में होने वाले शहादत दिवस को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगण, जिला सचिव राहुल आदित्य व पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री बिरुवा ने कहा कि शहादत दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धांजलि सभा में आने वाले आम नागरिकों, अतिथियों और शहीद परिवारों के लिए परिवहन, सुरक्षा, पार्किंग और पेयजल जैसी सुविधाओं की व्यवस्था पूरी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.