जामताड़ा, दिसम्बर 18 -- शहादत दिवस आयोजित कर माले ने किया विनोद को याद कुंडहित,प्रतिनिधि। भाकपा माले के प्रखंड कमेटी द्वारा गुरुवार को प्रखंड के बाघाशोला में दिवंगत विनोद मिश्रा का 27वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व प्रखंड सह सचिव कॉमरेड सर्वेश्वर टुडू ने झंडात्तोलन किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से स्व विनोद मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता दक्षिणेश्वर घोष ने किया। मौके पर प्रखंड सचिव सोमलाल मिर्धा ने साम्राज्य पूंजीवाद के खिलाफ,जल जंगल जमीन के हक के लिए लड़ने और मजदूर विरोधी कानून मे सुधार करने की बात कही। इस दरम्यान जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया गया। मौके पर दक्षिणेश्वर घोष, सर्वेश्वर टुडू, लक्खिसरा हांसदा,अनिल पाल, सुरजो राय, तपन टुडू, भाग्यधार बाउरी, निमरानी टुडू,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.