जामताड़ा, जनवरी 16 -- शहादत दिवस आयोजित कर मनाई कामरेड महेंद्र की पुण्यतिथि कुंडहित, प्रतिनिधि। भाकपा माले की ओर से शुक्रवार को कुंडहित स्थित पार्टी कार्यालय में कामरेड महेंद्र सिंह की 21वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई।कार्यक्रम का आयोजन कुंडहित प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में किया गया अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड सचिव सह झामस राज्य कमेटी सदस्य सोमलाल मिर्धा ने किया और झंडोत्तोलन पार्टी जिला कमेटी सदस्य सह किसान महासभा जिला सचिव दक्षिणेश्वर घोष ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पार्टी जिला सचिव सुनील राणा ने कहा कि कामरेड महेंद्र सिंह का सपना व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने जल, जंगल, जमीन, शिक्षा और रोजगार की लूट के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।साथ ही पार्ट...