वाराणसी, नवम्बर 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सिख पंथ के नौवें गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस मनाया गया। सुबह गुरुद्वारा नीचीबाग और शाम को गुरुद्वारा गुरुबाग में दीवान सजा। सबद गायन हुआ। दोनों जगह गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस दौरान 'वाहे गुरु' की गूंज रही। गुरुद्वारा नीचीबाग में सुबह से ही समाज के लोगों का जमावड़ा हो रहा था। गुरुद्वारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के समक्ष मत्था टेका। सुबह 6 बजे से गुरुद्वारा नीचीबाग में दीवान सजा। पंथ के प्रसिद्ध हजूरी रागी भाई जबरतोड़ सिंह (दरबार साहिब अमृतसर वाले), भाई नरिन्दर सिंह (हजूरी रागी गुरुद्वारा गुरुबाग) एवं भाई रकम सिंह (हजूरी रागी गुरुद्वारा नीचीबाग) ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। वहीं शाम को गुरुद्वारा गुरुबाग में कीर्तन दरबार सजाया गया। यहां भी उक...