भागलपुर, फरवरी 23 -- कहलगांव जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के संगठनात्मक चुनाव के तहत कहलगांव प्रखंड इकाई में शहवाज आलम को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इसे कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उनके नेतृत्व पर विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन साह एवं जिला प्रेक्षक मनोज कुमार मजूमदार की देखरेख में संपन्न हुई। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार यादव तथा पर्यवेक्षक अशोक कुमार की मौजूदगी में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके नाम का समर्थन किया। कहलगांव विधायक ई. शुभानंद मुकेश ने दूरभाष पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...