मऊ, सितम्बर 24 -- मधुबन। नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ जिले में प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व में विधानसभा प्रत्याशी रहे मंगरु प्रसाद गुप्त से उनके घर जाकर भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। पूर्व जिलाध्यक्ष ने मंत्री को श्रीरामचरितमानस की पुस्तक देकर सम्मानित किया। मंत्री ने मंगरू प्रसाद को अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह भेंट किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शुभम सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, सुधाकर राय, अमित गुप्ता, जितेंद्र कन्नौजिया, विजेंद्र गोंड, रतन गुप्ता, रामबचन, संदीप, सौरभ, अखिलेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.