नोएडा, अक्टूबर 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में आज यानी सोमवार को दीपावली के अवसर पर करीब 11 लाख दीयों से रोशनी का पर्व मनेगा। इसके लिए लोगों ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। ऐसे में उत्साह के संग दीपोत्सव मनाया जाएगा। वहीं रविवार को छोटी दीवाली पर भी लोगों ने दीये जलाकर पर्व मनाया। दरअसल, शहरवासियों ने छोटी दीवाली पर भी लोगों ने लाखों की संख्या में दीये जलाए। रोशनी के पर्व दीपावली को मनाने के लिए शहर के लोगों में उत्साह है। शहरवासी सामूहिक रूप से दिवाली का त्योहार मनाएंगे। शहर से लेकर गांव दीपों से जगमग होंगे। शहर की 200 से अधिक सोसाइटियों, सेक्टर और गांवों में सोमवार को करीब 11 लाख दीये जलाकर दीवाली ईको फ्रेंडली तरीके से मनाई जाएगी। सेक्टर-35 में दीये तैयार करने वाले कुम्हार पवन ने बताया कि उनका काम नवरात्र से ही शुरू हो जाता ...