हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़। शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटने के लिए तैयार नहीं है। मंगलवार को दिन निकलते ही शहर के विभिन्न मार्गों पर जाम लग गया। जाम के झाम में फंसने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत कर लोग जाम से निकलकर अपने गंतव्य पर पहुंच सकें। रोज रोज की जाम की समस्या से आम आदमी परेशान हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर गंभीर नहीं हैं। शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शायद ही एेसे कोई दिन जाता हो जिस दिन लोगों को जाम के झाम में फंसकर परेशान न होना पड़े। मंगलवार की सुबह तहसील चौपला पर जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते मेरठ रोड, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। दिन भर में कई बार शहर की सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। स्थिति यह हो गई कि लोगों का पैदल चलन...