रुडकी, जुलाई 11 -- पुलिस प्रशासन ने यह दावा किया था कि कांवड़ियों को एक ही मार्ग से भेजा जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही कांवड़ियों ने शहर से लेकर हाईवे तक पर कब्जा कर लिया है। इसके चलते यातायात व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही है। जल खंडित होने के बाद कांवड़ियों ने जो हाल में विवाद किया वह भी अलग-अलग रूटों पर हुआ है। शुक्रवार को कांवड़िए कांवड़ यात्रा मार्ग रुड़की से मंगलौर जाते हुए नजर आए। इसके अलावा शहर के चंद्रशेखर चौक से सिविल लाइन, शताब्दी द्वार होकर भी कांवड़िए आवाजाही करते हुए दिखे। ठीक इसी प्रकार कोर कॉलेज से आदर्शनगर और रुड़की शहर से होकर जाते हुए मिले। इसके अलावा कांवड़ियों का झुंड हाईवे से होकर भी आवाजाही कर रहा है। तारों तरफ से कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...