भागलपुर, जनवरी 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार का पुनर्गठन कर दिया गया है। इस प्राधिकार द्वारा भागलपुर आयोजना क्षेत्र एवं भागलपुर जिला अन्तर्गत संभावित सभी आयोजना क्षेत्रों की महायोजना एवं अन्य विकास योजनाओं की तैयारी, इसके कार्यान्वयन एवं अन्य विधिपूर्ण कार्रवाई की जाएगी। यह प्राधिकार अपने कर्त्तव्यों के निष्पादन के लिए बिहार शहरी आयोजना तथा विकास अधिनियम, 2012 एवं बिहार शहरी आयोजना तथा विकास नियमावली, 2014 में विहित शक्तियों का प्रयोग कर सकेगा। भागलपुर जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार अन्तर्गत संभावित अन्य आयोजना क्षेत्रों के सभी कार्य भागलपुर जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार द्वारा सम्पादित किए जाऐंगे। तत्काल नगर निगम भागलपुर का कार्यालय इस प्राधिकार का कार्यालय होगा। जगह चयन होने के बाद इसका अलग कार्याल...