मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर से सटे ग्रामीण इलाके में पानी के प्लांट उग आए हैं। इनसे रोजाना लाखों लीटर पानी निकाल कर शहर में महंगे दाम पर बेचा जा रहा है। यह निगम को चकमा देने का नया फॉर्मूला है। बिना निबंधन कराए ही धड़ल्ले से धंधा चल रहा है। बेरोकटोक पानी निकाल कर जार या टंकी में भरकर गाड़ियों से आपूर्ति की जाती है इससे इनको दोहरा फायदा हो रहा है। एक तो कारोबार का दायरा शहर के गांव तक फैल जाता है। साथ ही कई तरह के नियम-प्रावधान से बच जाते हैं। निगम की नाक के नीचे ही निगम क्षेत्र में पानी की सप्लाई हो रही है पर निगम को फूटी कौड़ी भी नहीं मिल रही है। इसके अलावा शहर में भी दो दर्जन से अधिक कंपनियां भी पानी के अवैध धंधे में सक्रिय हैं। निगम के रिकॉर्ड में पानी के करीब 40 कारोबारी रजिस्टर्ड हैं, पर सच्चाई यह है कि 75...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.