मोतिहारी, जनवरी 5 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। मोतिहारी शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार को बिजली संकट ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। 132/33 केवी मोतिहारी ग्रिड में आवश्यक शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी 33 केवी लाइनों से बिजली आपूर्ति पूर्णतः बाधित रही। इससे करीब साढ़े छह घंटे तक पूरा शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे। शहर और गांवों में लोग बिजली के इंतजार में परेशान होते रहे। बिजली गुल रहने से घरों में जवाब दे गए इनवर्टर: दिनभर बिजली गुल रहने से घरों में इनवर्टर जवाब दे गए और टीवी, फ्रिज, हीटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोभा की वस्तु बनकर रह गए। कड़ाके की ठंड के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों को हीटर की जगह आग और अलाव का सहारा लेना पड़ा। वहीं बाजारों में भी असर दिखा। दुकानदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.