बेगुसराय, मार्च 16 -- बेगूसराय, हिंदुस्तान टीम। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में होली का पर्व अपार उत्साह, भाईचारे और मस्ती के रंगों से सराबोर होकर मनाया गया। चारों तरफ अबीर-गुलाल उड़ते रहे। गलियों और चौक-चौराहों पर रंग-बिरंगे चेहरों की टोली उमंग से भरी दिखी। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने माहौल में जोश भर दिया। वहीं परिवार के लोग मिलकर होली के रंग में रंगते नजर आए। बच्चों की खुशी देखने लायक थी, जो अपने छतों से राहगीरों पर पिचकारी से रंग बरसाते रहे थे। हर ओर बस होली की मस्ती छाई रही। होली के दिन जुम्मे की नमाज भी पूरे अमन और शांति के साथ अदा की गई। जिले में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की मिसाल देखने को मिली। शहर की गलियों में युवाओं की टोली ने कुर्ता फाड़ होली खेलकर माहौल को और ज्यादा रंगीन बना दिया। रंग और कीचड़ से लथपथ युवा टोली बनाकर सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.