चंदौली, जून 12 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। बेतहाशा पड़ रही गर्मी में बिजली व्यवस्था भी चरमराने लगी है। ट्रांसफार्मर फुंकने, तार जलने और फ्यूज उड़ने से उमसभरी गर्मी में हो रही मनमानी कटौती से शहर हो या गांव हर जगह संकट गहरा गया है। मंगलवार की रात पीडीडीयू नगर में एक दर्जन से अधिक जगहों पर फाल्ट होने से रातभर बिजली आना जाना लगा रहा। जिससे करीब दो लाख की आबादी प्रभावित रही। शहरियों ने करवटें बदलकर रात बिताई। यही हाल ग्रामीण इलाकों में है। वहां भी लगातार हो रही ट्रिपिंग से बिजली छह सात घंटे भी नहीं मिल पा रही है। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। रातभर बिजली विभाग के कर्मचारी पेट्रोलिंग करते रहे। मंगलवार की रात पीडीडीयू नगर में एक दर्जन से अधिक जगहों पर ट्रांसफार्मर फुंकने, तार जलने और फ्यूज उड़ने से रात साढ़े दस बजे से भोर में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.