बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बेगूसराय, नगर संवाददाता। गुरुवार की देर शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद जिले में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। शहर से लेकर गांवों तक अंधेरा छा गया। हालात ऐसे हो गए कि शहर के कुछ भागों में देर रात कुछ देर के लिए बिजली आई भी, लेकिन गांवों में पूरी रात बिजली के दर्शन नहीं हुए। खासकर शुक्रवार की सुबह होते ही बिजली के लिए हाहाकार मच गई। पानी के लिए बिजली पर निर्भर रहने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान दिखे। जबकि मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोग खासा परेशान रहे। हालांकि सुबह में बारी-बारी से क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शुरु होने लगी। इससे लोग कुछ राहत की सांस ली। जबकि कई क्षेत्रों में दोपहर तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.