देवरिया, जनवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार की आधी रात से ही नए साल का जश्न शुरू हो गया है। लोगों ने नए साल का दिल खोलकर स्वागत किया। शहर से लेकर गांव तक लोग हैप्पी न्यू ईयर के जश्न में डूबे हैं। रात से ही लोग अपने करीबियों को नव वर्ष पर बधाई संदेश भेजने में व्यस्त हैं। सुबह मंदिरों पर लोगों ने भगवान के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख- समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वहीं पिकनिक स्पॉटों पर भी जाकर लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। नई आशाएं, नए सपने और नई उम्मीदों के बीच सभी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ साल 2026 का स्वागत किया। इस पल को यादगार बनाने को हर कोई उत्सुक था। नए साल की पहली सुबह पर लोग गुरुवार को जल्दी ही जाग गए। स्नान आदि कर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान के दरबार में पूजा अर्चना की। इस दौरान लोगों ने ईश्वर से अपने परिवार और करीबियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.