बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- शहर से युवक को अगवा कर मांगी 10 हजार फिरौती कुछ ही घंटे में अपह्त को किया बरामद, 2 दबोचे गये बिहारशरीफ, एक संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह मोहल्ला में शनिवार को दर्जनभर बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर शनिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद परिवार को कॉल कर उनसे 10 हजार फिरौती की मांग करने लगा। फिरौती की रकम मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से मांगी जा रही थी। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में अपहृत बड़ी दरगाह निवासी मो. समीर को सकुशल बरामद कर करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अजित कुमार के अलावा दूसरा नाबालिग है। अपहृत के भाई साहिल के बयान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें दर्जनभर लोगों को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि कुछ बदमाश एक युवक को अगवा कर...