रामगढ़, अक्टूबर 19 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। धनतेरस की रात जिले में एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई है। टायर मोड़ कांकेबार स्थित वोल्कन बजाज शो-रूम में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लगभग पांच लाख रुपये नकद और कुछ चेक उड़ा लिए। यह रकम धनतेरस के दिन हुई दोपहिया वाहनों की बिक्री से संबंधित बताई जा रही है। रविवार की सुबह जब शो-रूम खोला गया तब घटना का खुलासा हुआ। बताया गया कि चोरों ने शो-रूम के पीछे बाथरूम में लगे एक्झॉस्ट फैन को हटाकर अंदर प्रवेश किया। भीतर घुसने के बाद उन्होंने तिजोरी तोड़कर नकदी और चेक चोरी कर लिए। शो-रूम के मालिक वत्सल पोद्दार ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान बंद की गई थी। सुबह स्टाफ के आने पर ताले टूटे और कैश गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार पांडे...