बेगुसराय, मई 12 -- बेगूसराय। नगर थाना की पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कपस्या निवासी चरित्र सिंह के पुत्र कपिलदेव सिंह और मुंगेरीगंज वार्ड 23 निवासी गंगा महतो के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उसी के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...