फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। 6 दिसंबर को लेकर शनिवार को पुलिस की टीम जिले भर में अलर्ट रही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक कड़ी निगेहबानी की गयी। प्रमुख बाजारों के साथ साथ मिश्रित आवादी वाले क्षेत्रों में रूट मार्च किया गया। लोगो से बातचीत की गयी और सुरक्षा का भरोसा दिया गया। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ नगर में रूट मार्च किया। हाईवे के साथ साथ संकिसा रोड, सराफा बाजार, मस्जिद वाली गली आदि स्थानों पर पुलिस की टीम पहुंची। रूट मार्च में 23 रिक्रूट भी साथ में रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूट मार्च किया गया है। इसके अलावा शहर क्षेत्र में भी पुलिस की टीम अलर्ट रही। मऊदरवाजा, कादरीगेट, फतेहगढ़, शहर क ोतवाली के पुलिस कर्मी अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.