बदायूं, सितम्बर 5 -- जिले में ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।शहर से देहात तक निर्धारित मार्गों से जुलूस निकाला जा रहा है। एसएसपी डॉक्टर बृजेश कुमार ने मिश्रित आबादी में बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स के साथ ही पीएसी को तैनात किया है। ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया जा रहा है।शहर एवं देहात क्षेत्र में जुलूस शुरू हो चुका है। जुलूस में नबी की शान में कसीदे कसे जा रहे हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर परचम कुसाई भी की जा रही है। शहर के अलावा दातागंज, बिसौली, बिल्सी, सहसवान क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हैं।जुलूस पर डीएम, एसएसपी नज़र बनाए हुए हैं।पुलिस अफ़सर भी भ्रमणशील हैं।ईद मिलाद उन नबी के चलते घरों को सुंदर ढंग से सजाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.