रुडकी, नवम्बर 29 -- नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर के बीटीगंज क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के तहत नेहरू स्टेडियम और आर्य कन्या इंटर कॉलेज तक विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। इसके साथ ही झबरेड़ा कस्बे में भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर दुकानदारों के चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और सड़क पर सामान रखकर रास्ता बाधित होना पाया गया। जिस पर दुकानदारों के मौके पर ही चालान किए गए। टीम ने कुछ दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए साफ कहा कि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी झबरेड़ा हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...