बदायूं, जनवरी 11 -- बदायूं, संवाददाता। विधानसभा चुनाव निर्वाचक नामावली का पुनिरीक्षण (एसआईआर) कार्य चल रहा है। पुनिरीक्षण का कार्य का प्रकाशन हो चुका है और सूची जारी कर दी गई है। जिसके बाद दावे-आपत्तियां मांगी जा रही हैं। इसके लिए दो दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अभियान में शहर से गांव तक कैंप लगाकर दावे आपत्तियां ली जा रही हैं। मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ पहुंचती दिखी है और लोगों ने तमाम तरह-तरह की आपत्तियां दी हैं। यह विशेष अभियान आज भी जारी रहेगा। शनिवार को जनपद में निर्वाचन के कार्य को लेकर दो दिवसीय विशेष अभियान का पहला दिन रहा। आज रविवार को दूसरा दिन भी विशेष अभियान का रहेगा। शहर से गांव तक मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाकर बीएलओ बैठे और छह जनवरी को प्रकाशित आलेख्य को पढ़कर सुनाया है। यह कैंप जनपद में शहर से देहात तक...