बलिया, फरवरी 2 -- बलिया, संवाददाता। जिले भर में रविवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। जगह-जगह संत का चित्र रखकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। साथ ही महान संत के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। पूजन कमेटी के सदस्यों ने गाजे-बाजे व हाथी घोड़ा के साथ शोभायात्रा निकाली। शहर के सतनी सराय रविदास मंदिर पर पूजन व हवन किया गया। दोपहर बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें बैंडबाजे की धुन पर भक्ति में मगन श्रद्धालु थिरकते चल रहे थे। एससी कॉलेज, मालगोदाम चौराहा, एलआईसी रोड, चौक, स्टेशन रोड, आर्य समाज रोड आदि जगहों से होते हुए शोभा यात्रा मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। जिस ओर से होकर शोभायात्रा गुजरी लोगों ने नमन किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इनके अलावे पूर्व मंत्री...