गिरडीह, नवम्बर 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिलेभर में कनकनी का असर बुधवार से काफी बढ़ गयी है। कनकनी के कारण हाथ-पैरों की अंगुलियां ठंडी पडऩे लगी है। सुबह और शाम से कनकनी लोगों को सूई की तरह चुभो रही है, वहीं धूप के बीच दिनभर शीतलहर चल रही है। जिस कारण लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर रह रहे हैं। सुबह और शाम की ठंड लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया है। शाम ढलते ही शहर से लेकर गांवों का हाट और बाजार सूना पड़ रहा है। अचानक सर्दी बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। लोग सुबह देर से जाग रहे हैं। मार्निंग वाक करनेवालों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्म कपड़ों का बाजार गरमाया: इधर एकाएक कनकनी बढ़ने से गर्म कपड़ों का बाजार गरमा गया है। शहर के बाजारों में दर्...