बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। शहर के साथ साथ जिले भर में चाइनीज मांझा से पतंगों को बांधकर उड़ाया जा रहा है। रोक के बाद जिले में दुकानों पर चाइनीज मांझा की बिक्री बेधड़क की जा रही है। शहर के अलावा सहसवान, बिल्सी, उझानी, वजीरगंज, दहगवां इलाकों में भी चाइनीज मांझा बांधकर पतंग उड़ाई जाती है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं किया। शहर के बरेली रोड पर नवादा इलाके में मांझा सूता जाता है। चाइनीज मांझा से जिले में कोई बड़ी घटना तो नहीं हुई लेकिन आये दिन कोई न कोई घायल जरूर होता है। शहर की बात करें तो घंटाघर के आसपास पतंगों की दुकानों के साथ-साथ चोरी-छिपे चाइनीज मांझे की बिक्री भी हो रही है। दुकानदार खुलेआम इसकी बिक्री नहीं करते। लोगों के मांगने पर इसे उपलब्ध करवा दिया जाता है। लोगों का कहना है कि इस मांझे से सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि ...