हाजीपुर, जनवरी 25 -- हाजीपुर । निज संवाददाता 77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को शहर से गांव तक आन बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराएगा। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस सामारोह की तैयारी उत्साह पूर्वक चल रही है। नगर के अक्षयवट स्टेडिमय में जिलास्तर पर सरकारी कार्यक्रम के तहत झंडोतोलन के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। स्टेडिमय में डीएम वर्षा सिंह झंडोतोलन करेंगी। झंडोलोतन का समय 09 बजे पूर्वाहन निर्धारित है। मुख्य समारोह में झंडोतोलन के उपरांत जीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और विभिन्न विकास योजनाओं पर आधारित कई विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। मुख्य समारोह स्थल पर समारोह के भव्य आकर्षक मंच बनाया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवार के सदस्यों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार...