लखनऊ, सितम्बर 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता योगी सरकार मिशन शक्ति-5 के तहत शहर से गांव तक महिलाओं व बालिकाओं को लैंगिक समानता का एहसास कराने के लिए कई कदम उठाए हैं। कई विभागों के समन्वय से पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कराकर महिलाओं से संवाद किया जा रहा है। छह दिनों में चार लाख से अधिक महिलाओं व बालिकाओं से संवाद हुआ है। शनिवार को विशेष जागरुकता कार्यक्रम हुआ। महिला सशक्तीकरण के लिए कई तरह के नुक्कड़ नाटकों से सशक्त संदेश दिया गया। इसमें महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के बारे में बताया गया। अफसरों का कहना है कि नुककड़ नाटकों से यह दिखाया जा रहा है कि सामाजिक मान्यता में समानता का अधिकार लाना जरूरी है। अभी तक महिलाएं बचपन से ही भेदभाव, शिक्षा-स्वास्थ्य में असमानता, कार्यस्थल पर भेदभाव और वेतन असमानता का सामना करती रही हैं। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.