अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में शहर से गांवों और कस्बाई इलाकों तक बंदरों का आतंक बना है। बंदर लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। सबसे ज्यादा छोटे बच्चे और महिलाएं बंदरों के निशाने पर हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में 20 फीसदी तक लोग बंदरों के हमले के बाद एंटी रेबीज लगवाने आ रहे हैं। लोग बंदरों को पकड़वाकर निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। कालाखेड़ा में बंदरों के हमले में वृद्धा की मौत की दुखद घटना के बीच परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं गांव में बंदरों के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी है। ग्रामीण बंदरों को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में बंदर खासी तादाद में है। बंदर बच्चों और बड़ों पर हमला कर रहे हैं। गौरतलब है कि सोमवार को ही हसनपुर...