गोपालगंज, फरवरी 5 -- गोपालगंज। शहर के सरेया वार्ड नंबर चार मोहल्ले की एक किशोरी घर से निकलने के बाद लापता हो गई है। मामले में किशोरी के पिता ने नगर थाने में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्राथमिकी में किशोरी के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी चार फरवरी की शाम करीब 5:15 बजे घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान पता चला कि शाम करीब 6:50 बजे किशोरी ने शहर के घोष मोड़ स्थित एक फल विक्रेता से अभिषेक नामक व्यक्ति के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सौ रुपये नकद लिए थे। उन्होंने बताया कि छानबीन में यह भी सामने आया है कि किशोरी ने उक्त अभिषेक नामक व्यक्ति से रुपये के लेनदेन से पहले भी मोबाइल पर बातचीत की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...