आरा, सितम्बर 18 -- आरा। निज प्रतिनिधि देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा बुधवार को धूमधाम से की गयी। पूजा-अर्चना शहर व जिलेभर की फैक्ट्री, वर्कशॉप, दुकान, गैराज, फर्नीचर दुकान आदि जगहों पर की गयी। कई गैराजों में प्रतिमा भी स्थापित की गयी। विभिन्न जगहों'पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया। जिले के इकलौते विश्वकर्मा मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़ जिले के अति प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर सतपहाड़ी गौसगंज में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। सभी धर्म-संप्रदाय के हजारों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा होते ही दर्शनार्थियों और अपने वाहन की पूजा कराने वाले लोगों का तांता लग गया। रात साढ़े दस बजे तक लोग मंदिर पहुंचते रहे। राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य क्षेत्र, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.