आरा, दिसम्बर 16 -- आरा, एसं। शहर के आनंद नगर, शिवगंज और आरा शहरी फीडर नंबर एक से आज बुधवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रेलवे की ओर से पूर्वी ओवरब्रिज के कार्य करने हेतु सुरक्षा के कारणों से आज दोपहर 12:30 बजे से शाम 03.30 बजे तक पूर्वी गुमटी पीएसएस से निर्गत आनंद नगर और शिवगंज फीडर समेत पावरगंज (गोढ़ना रोड) से निर्गत आरा शहरी फीडर संख्या एक से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं सरैंया पीएसएस से निकलने वाले सभी लाइन की मरम्मत को लेकर चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आज सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक सरैंया पीएसएस से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.