रामपुर, दिसम्बर 16 -- लघु उद्योग भारती की ओर से मंगलवार को एक होटल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक आकाश सक्सेना और विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लघु उद्योग भारती द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान कराया जाना एक सराहनीय कदम है साथ ही समारोह में शामिल उद्यमियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद करते हुए लघु उद्योगों से जुड़े विषयों, चुनौतियों एवं संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष दीपक गोयल ने सभी उद्योग बंधुओं को उद्योगों के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मंडल सचिव विपिन गुप्ता ने व्यापारियों को समस...