बरेली, मार्च 16 -- हेपेटाइटिस, टीबी समेत कई खतरनाक बीमारियों से सुरक्षा के लिए बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग नियमित टीकाकरण कार्यक्रम चलाने के साथ ही जागरुकता अभियान भी चला रहा है। इसके बाद भी कई इलाकों में टीकाकरण कम हो रहा। खासकर शहर के कई इलाके वैक्सीनेशन के ब्लैक स्पाट बन गए हैं। शहर में 20 प्रतिशत शिशुओं को टीबी मेनिन्जाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने वाली बीसीजी वैक्सीन ही नहीं लग सकी। टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। इसके उद्देश्य टीकाकरण को बढ़ावा देने के साथ ही उन भ्रांतियों को दूर करना है जिसकी वजह से लोग बच्चों को टीका लगवाने से परहेज कर रहे हैं। यह समस्या शहरी इलाकों में अधिक है। जन्म के 24 घंटे में लगने वाली बीसीजी का टीका बच्चे को टीबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.