फरीदाबाद, अगस्त 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में शनिवार को 50 से अधिक मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जिले के मंदिरों में भगवान के जन्म को लेकर को विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों को रंगी बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिरों में भगवान कृष्ण लीलाओं की झांकियां देखने के अलावा सुबह से ही भजन कीर्तनों का दौर शुरू होगा, जोकि देर रात 12 बजे तक जारी रही। 12 बजे भगवान के जन्म के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह 4:30 बजे मंगल आरती होगी। इसके बाद सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर में भगवान के अभिषेक का कार्यक्रम चलेगा साथ में भजन, कीर्तन होगा। वहीं मंदिर में वृंदावन की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। दिल्ली की सीमा के समीप होने के चलते यहां पर फरीदाबाद के अलावा वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.